रेवांचल टाईम्स - प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्रीमती नेहासिंह ने ब्लॉक कांग्रेस चौरई के पदाधिकारियों की एक बैठक ली। इस बैठक में चौरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों से संवाद किया गया। इस बैठक में श्रीमती नेहासिंह, विधायक चौधरी सुजीत सिंह, पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह, पर्यवेक्षक अशोक तिवारी, ब्लॉक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष बैजूलाल वर्मा व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अपने विचार रखें व वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं जानी एवं आगामी समय में होने वाले जिला, जनपद, सरपंच, पंच, के चुनाव के संबंध में चर्चाएं की गई एवं क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगें।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त क्षेत्रीय अध्यक्षगण व पदाधिकारीगण, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण, बूथ प्रभारी समन्वयक, वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment